बुरहानपुर में क्रिश्चियन व्यक्ति ने वानर का अंतिम संस्कार किया:करंट से मृत वानर का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में सांप्रदायिक सौहार्द्र की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। एक क्रिश्चियन व्यक्ति ने करंट लगने से मृत एक वानर का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। यह घटना शनिवार को हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक वानर की करंट लगने से मौत हो गई थी। जब इस बात की सूचना पर्यावरण प्रेमी और सर्प मित्र एरिक साइमन को मिली, तो वे वानर को ढूंढने पहुंचे। एरिक साइमन समय-समय पर सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ते रहते हैं। शुक्रवार को उन्हें वानर नहीं मिला। लोगों ने बताया कि शायद वह जंगल में चला गया होगा, लेकिन वानर वृंदावन कॉलोनी में ही फर्शियों के बीच पड़ा था। अगले दिन शनिवार को वृंदावन कॉलोनी से फिर सूचना मिलने पर एरिक साइमन मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से वानर का अंतिम संस्कार किया और उसे दफनाया। एरिक साइमन ने बताया कि श्रीराम बर्तन भंडार के नितिन वर्मा ने उन्हें फोन पर जानकारी दी थी। इस कार्य में राकेश, राहुल, समस्त और स्टीफन सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। वानर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *