बुरहानपुर में ट्रेन पर चढ़े युवक को लगा करंट:हाईटेंशन लाइन से टकराकर हुआ गंभीर घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक युवक पवन एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के उपर पर चढ़ गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक की हाईटेंशन लाइन से टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। अचानक कोच की छत पर चढ़ा युवक जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 11062 पवन एक्सप्रेस का खंडवा से बुरहानपुर पहुचंने का समय 4.03 बजे है। यह ट्रेन बुरहानपुर से 4.05 बजे रवाना होती है, लेकिन गुरुवार को ट्रेन देरी से चलकर 7:12 बजे बुरहानपुर पहुंची। इस दौरान एक युवक ट्रेन के ऊपर एक कोच की छत पर चढ़ गया। यात्री और जीआरपी पुलिस के जवान उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह नहीं उतरा। हाईटेंशन लाइन से टकराकर हुआ घायल इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन से टकराया और रेलवे ट्रैक के बीच में नीचे गिर गया। जीआरपी ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस के ईएमटी संजय प्रजापति, पायलट संजय आर्य उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। एंबुलेंस में उसका प्राथमिक उपचार भी किया गया। घायल युवक करीब 20 साल का है, उसने अपना नाम शनि बताया। नहीं हुई पहचान वहीं जीआरपी पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है, उपचार चल रहा है। ट्रेन 7:12 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी। घटना के बाद 7:26 बजे यहां से भुसावल की ओर रवाना हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *