बुरहानपुर में पुलिसकर्मियों का ध्यान योग शिविर:एसपी पाटीदार के साथ भजनों पर झूमे जवान, तनावमुक्ति पर फोकस

बुरहानपुर में पुलिसकर्मियों के लिए तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रेणुका स्थित पुलिस लाइन में 19 से 21 दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हो रहे हैं। शिविर में बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार और उनकी पत्नी आराधना पाटीदार भी मौजूद हैं। वे पुलिसकर्मियों को मानसिक और शारीरिक सुधार के साथ तनावमुक्त जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दे रही हैं। शनिवार को शिविर के दौरान एसपी देवेंद्र पाटीदार, सीएसपी गौरव पाटील और अन्य पुलिसकर्मी ‘मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, मेरा पैसा, सब कुछ तेरा सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं’ भजन पर जमकर झूमे। शिविर की शुरुआत देशभक्ति गीतों और भजनों पर वार्म-अप एक्सरसाइज के साथ हुई। प्रशिक्षक सूबेदार नागेंद्र ठाकुर ने ध्यान का प्रशिक्षण और अभ्यास क्रियाएं कराईं। शिविर की अंतिम कार्यशाला कल
हाल ही में मध्य प्रदेश के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इसके तहत, अब हर रविवार को थानों में हार्टफुलनेस मेडिटेशन अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह मेडिटेशन कभी-कभार ही होता था। शिविर की अंतिम कार्यशाला कल (21 दिसंबर) आयोजित होगी। एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में हार्टफुलनेस को संस्थागत रूप से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को योग दिवस है और इससे पहले यह शिविर लगाया जा रहा है। एसपी पाटीदार के अनुसार, शिविर में एक्सरसाइज के साथ रोचक माहौल में ध्यान के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने इसे चुनौतियों का सामना करने का एक सशक्त माध्यम बताया। 21 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम से सभी को लिंक के माध्यम से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *