बुरहानपुर में बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र लूटा:नेपानगर में पता पूछने के बहाने रोका; बाइक सवार दो बदमाश फरार

बुरहानपुर के नेपानगर में रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना संजय नगर पुलिया के पास सिटीजन स्कूल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे हुई। बदमाश महिला से सीवल गांव का रास्ता पूछने के बहाने रुके थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की पहचान संजय नगर निवासी 55 वर्षीय जीजा बाई के रूप में हुई है। वे रविवार शाम बाजार से अपने घर लौट रही थीं। तभी सिटीजन स्कूल रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने महिला से सीवल गांव जाने का पता पूछा। बात करते वक्त मारा झपट्टा महिला जब उनसे बात कर रही थी, तभी मौका पाकर एक बदमाश ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि आरोपियों में से एक ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था। मंगलसूत्र का वजन पता नहीं महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। जीजा बाई ने नेपानगर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलसूत्र पुराना और सोने का था, हालांकि वे उसका वजन या कीमत नहीं बता पाईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *