बुरहानपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर:डॉ. चौहान ने कहा- खुद जागरूक हों, समाज में फैलाएं संदेश

बुरहानपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मिशन के तहत मानसिक स्वास्थ्य जांच, परामर्श और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में मनकक्ष विभाग द्वारा दाउदपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक) में आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष चौहान ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति अपने स्वास्थ्य, परिवार और काम की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभा पाता। इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल भी जरूरी है। हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया मनकक्ष प्रभारी और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सीमा डेविड ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता, महत्व और समय पर उपचार के फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ‘मनहित’ ऐप तथा TeLI MANAS-14416 हेल्पलाइन की 24 घंटे उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं के बारे में भी बताया, जिससे लोग ऑडियो-वीडियो परामर्श ले सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. आशीष चौहान, आशीष राठौर, सीमा डेविड, प्रियंका बडोले और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराना था, ताकि तनाव, चिंता, अवसाद और नशे जैसी समस्याओं की रोकथाम की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *