बुरहानपुर में राज्यपाल ने पूछा कौन बनेगा राष्ट्रपति:छात्राओं ने हाथ उठाए तो बोले- कॉम्पिटीशन बढ़ रहा, जगह बढ़ानी पड़ेगी; ठहाके लगे

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल बुधवार को बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरी बुजुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने आदिवासी परिवारों से मुलाकात की और ग्राम दवाटिया में प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। बोरी बुजुर्ग में बालिका आश्रम की छात्राओं से संवाद के दौरान एक रोचक पल आया। राज्यपाल ने छात्राओं से पूछा कि उनमें से कौन राष्ट्रपति बनना चाहता है। इस पर एक साथ कई बच्चों ने हाथ उठा दिए। राज्यपाल के साथ सांसद, विधायक और अन्य अधिकारी भी इस दृश्य पर ठहाके लगाने लगे। राज्यपाल ने टिप्पणी की, “जगह बढ़ाकर देनी पड़ेगी भैया। कॉम्पिटीशन बढ़ रहा है। समय लगेगा अभी। बीच में संकट आता है, बाद में बन सकते हैं।” विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया
अपनी यात्रा के दौरान, राज्यपाल ने विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय आदिवासी परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझा। बोरी बुजुर्ग पहुंचने पर हेलीपैड पर खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी देवेंद्र पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। महिला सशक्तिकरण समूहों की सराहना की
संवाद के दौरान, राज्यपाल ने कहा कि हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमारा काम करने वाला कौन है और किसने हमें अच्छा घर दिया है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण समूहों की सराहना की, जो महीने में 15 से 20 हजार रुपए कमा रही हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *