बुरहानपुर में सुबह 10 के बाद छटा कोहरा:हेडलाइट जलाकर निकले वाहन, कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

बुरहानपुर जिले में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। जिले के बुरहानपुर शहर के अलावा नेपानगर, खकनार, शाहपुर, नावरा और डाभियाखेड़ा क्षेत्रों में भी कोहरे का असर देखने को मिला। सुबह 11 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटा और हल्की धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। आने वाले दो दिनों के बाद जिले में ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है। पिछले कुछ दिनों से जिले में यही मौसम बना हुआ है, जहां सुबह घना कोहरा रहता है और दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *