बुरहानपुर में 14 जोड़ों का सामूहिक निकाह:समाज ने कम खर्च, दहेज मुक्त विवाह को दिया बढ़ावा

बुरहानपुर में मुस्लिम कसाब एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने मंगलवार को शाहपुर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बकर कसाब कुरैशी समाज के 14 जोड़ों का निकाह कराया गया। आयोजन में करीब 11 हजार से अधिक समाजजन उपस्थित रहे। संस्था ने पिछले साल भी इसी तरह का आयोजन किया था, जिसमें छह जोड़ों का निकाह कराया गया था। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पिछले साल 6 जोड़ों का निकाह हुआ था
विवाह समारोह के अध्यक्ष खलील कुरैशी ने बताया कि पिछले साल 6 जोड़ों का निकाह हुआ था, जबकि इस साल 14 जोड़ों का निकाह कराया गया। इमरान कुरैशी ने जानकारी दी कि इन इज्तेमाई शादियों का उद्देश्य कम से कम खर्च में विवाह कराना है। इसका लक्ष्य दहेज प्रथा को समाप्त कर समाज को कम खर्च में शादियां करने के लिए प्रेरित करना है। सोसायटी बच्चों की शिक्षा को लेकर भी समाज को जागरूक कर रही है। इस विवाह समारोह में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से समाजजन शामिल होने पहुंचे। उपाध्यक्ष नसीर लश्करी, सचिव साजिद कुरैशी, रहमान कुरैशी, डॉक्टर यूनुस कुरैशी, पप्पू कुरैशी, हाजी फारूक कुरैशी, पूर्व अध्यक्ष शफी कुरैशी, सलमान कुरैशी, युसूफ कुरैशी और शहजाद कुरैशी सहित कई प्रमुख समाजजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *