बुरहानपुर स्वामीनारायण मंदिर में 196वां पाटोत्सव मनाया गया:लक्ष्मीनारायण देव का अभिषेक 501 लीटर दूध, ताप्ती जल से हुआ

बुरहानपुर के भगवान स्वामिनारायण मंदिर में बुधवार को लक्ष्मीनारायण देव का 196वां पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात से आए सैकड़ों साधु-संत और हजारों भक्त शामिल हुए। भगवान का विशेष जलाभिषेक ताप्ती नदी के पवित्र जल, 501 लीटर दूध, केसर, शक्कर, फलों के रस और इत्र से किया गया। भक्तों ने आरती-पूजन किया और 56 भोग अर्पित करके पाटोत्सव को यादगार बनाया। इस दौरान भक्त चिंतामणि ग्रंथ का पाठ भी किया गया। सद्गुरु शास्त्री राजेंद्र प्रसाददास ने मन और तन की शुद्धि पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग मन को शुद्ध करता है और स्वच्छ भारत अभियान से तन व आसपास की सफाई बनी रहती है। इस पाटोत्सव में गुजरात और अन्य प्रदेशों से सैंकड़ों संत मंडल और हजारों भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम कोठारी बृज बल्लभ दास शास्त्री की प्रेरणा से आयोजित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *