बुरहानपुर में 5 अक्टूबर, रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चार घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मध्य प्रदेश ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केवी बहादरपुर उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यह कटौती होगी। इस रखरखाव कार्य के चलते 33-11 केवी आजादनगर उपकेंद्र, 33-11 केवी ओपीएच उपकेंद्र और 33-11 केवी उद्योग नगर उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्रों में कटौती होगी। कार्यपालन यंत्री शहर के अनुसार, कार्य की आवश्यकता के आधार पर समय कम या ज्यादा भी किया जा सकता है। यह क्षेत्र होंगे प्रभावित इन क्षेत्रों में नई पुरानी इंदिरा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, गुरूसिख नगर, ज्योति नगर, हमीदपुरा पुराना, मुर्गी फॉर्म, अन्नपूर्णा हमीदपुरा, अंसार नगर, ताज नगर, सलामत नगर, बाड़ा बुजुर्ग, तुलसी सरोवर, अमृत नगर, सूर्यम कॉलोनी, नवकार नगर, अर्वाचीन स्कूल, गणपति नाका थाना, मोमिनपुरा क्षेत्र, स्व. शिवकुमार सिंह का निवास क्षेत्र, लोधीपुरा, अख्तर कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट क्षेत्र, इतवारा क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, कड़वी बाजार क्षेत्र, आलमगंज क्षेत्र, सिंधीपुरा गेट क्षेत्र, आजाद नगर चौराहा क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, केएल लाइन, बड़ी मजार, लोहार मंडी क्षेत्र, सोनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला, गुजराती स्कूल, खैरखानी वार्ड, आजाद नगर और ग्रामीण आजाद नगर आदि शामिल हैं। इसके अलावा, नीलकमल प्रोसेस, राजेश इंडस्ट्रीज, कैलाशपति टेक्सटाइल्स, हनुमान उद्योग सहित समस्त उद्योग नगर स्थित एलटी औद्योगिक उपभोक्ता, सेंट टेरेसा स्कूल, बोरगांव, गोकुलधाम हाउस और हनुमान साइजिंग जैसे क्षेत्र भी विद्युत कटौती से प्रभावित होंगे।


