बुर्जुग के बाद कार में सवार महिला की भी मौत:खेरवाड़ा में डिवाइडर कूदकर कार टकराने की घटना, परिवार गृह प्रवेश कार्यक्रम से डूंगरपुर जा रहा था

उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में चल रही कार के टकराने की घटना में घायल महिला की भी मौत हो गई। हादसे में घटना स्थल पर बुर्जुग की दर्दनाक मौत हो गई थी। खेरवाड़ा कस्बे में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आए डूंगरपुर के परिवार के सदस्य कार्यक्रम से वापस डूंगरपुर लौटने के लिए निकले तब ही अहमदाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आती कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में चली गई। कार इधर, आकर खेरवाड़ा से डूंगरपुर जा रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आगे बैठे डूंगरपुर जिले के गामड़ी हाल डूंगरपुर निवासी गजेंद्र भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ला स्थित टीवीएस मोटर्स के सामने हुए हादसे में कार में सवार गौरव मेहता, शशिकला मेहता व सुमित्रा भट्ट घायल हो गए। ये सभी खेरवाड़ा के उपाध्याय कॉलोनी में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हादसे में घायल शशिकला मेहता पत्नी भानु शंकर मेहता की भी रविवार को उपचार के दौरान उदयपुर के एमबी अस्पताल में मौत हो गई। खेरवाड़ा पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है। इनपुट : हितेश जोशी, खेरवाड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *