बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। तेज स्पीड क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर 4-5 पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रहे ट्रक ने कार को भीषण टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ के भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित त्यागी, दोस्त डॉ. आशुतोष पुनिया (35) और महेश कुमार (55) की मौत हो गई। हादसा बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा जैसी कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत उड़ गई। चारों तरफ से कार पिचक गई। एयरबैग खुले लेकिन किसी की जान नहीं बच पाई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे तीनों शवों को कार से निकाला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे से जुड़ी 2 तस्वीरें… 3 पॉइंट में जानिए पूरा हादसा… एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ओवर स्पीड के चलते हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। —————————————— ये खबर भी पढ़ेंः- भाजपा नेता ने टीचर पत्नी को गला रेतकर मार दिया:अंबेडकरनगर में अवैध संबंध का शक, कहा था- बच्चे मेरे नहीं हैं अंबेडकरनगर में भाजपा नेता ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला का खून से लथपथ शव किचन में मिला। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। सास जब घर लौटीं, तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…


