बुलारिया पार्क की दीवार से ग्रिलें चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना सी-डिवीजन पुलिस ने बुलारिया पार्क की दीवार से ग्रिलें चोरी करने वाले फिरोजपुर के रहने वाले आरोपी सहित दो काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े आरोपियों की पहचान रूड़ा उर्फ गोरा निवासी फिरोजपुर और पारस निवासी इस्लामाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपियों ने पार्क की दीवार में लगे ग्रिलों की चोरी की है। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए रात को ही आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों के पास से चोरी के गिलों को बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों के बैकग्राउंड की भी जांच की जा रही है। । अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *