जयपुर के विधायकपुरी थाना पुलिस ने थाना सर्किल में स्थित बुलिसियस बार एण्ड रेस्ट्रोरेण्ट में रेड कर कई युवकों को डिटेन किया। इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 22 हुक्के, 30 पाईप एवं 13 चिलम जब्त, 5 कोटपा एक्ट में चालान किया। पुलिस ने इस दौरान 34 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार,5 चौपहिया वाहन को पुलिस ने मौके से जब्त किया। पुलिस रेड के दौरान ईनामी अपराधी अजय उर्फ रामेश्वर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी से युवाओं में नशा की लत बढ रही हैं। जिससे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है तथा समाज में बुरा प्रभाव पड रहा है। इसलिए मादक पदार्थ तस्करों एवं बेचान करने वालों, अवैध हुक्का बार एवं ईनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश सभी थाना सीआई को दिये हुए हैं। विधायकपुरी थाना पुलिस ने देर रात तक बुलिसियस बार एण्ड रेस्ट्रोरेण्ट में हुक्का चलने की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी चन्द्र बहादुर छेत्री उर्फ विशाल पुत्र साहिब कुमार छेत्री को हुक्का पिलाते गिरफ्तार किया। जिस के कब्जे से 22 हुक्के, 30 पाईप एवं 13 चिलम व 4 डिब्बा हुक्का फ्लेवर जब्त कर 5 व्यक्तियों को कोटपा एक्ट में चालान किया गया। बुलिसियस बार एण्ड रेस्ट्रोरेण्ट के बाहर हुडदंग करने वाले 34 लोगों को धारा 126/170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर कुल 5 चौपहिया वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में जब्त किया गया।


