बुलेट पर देश भ्रमण कर रहीं ‘बीटेक पानीपुरी वाली’:मिशन हेल्दी भारत यात्रा देवघर पहुंची, स्कूली बच्चों को दिया स्वास्थ्य का संदेश

मिशन हेल्दी भारत की राष्ट्रव्यापी यात्रा देवघर पहुंच गई है। इस यात्रा की अगुवाई इंजीनियर और सामाजिक उद्यमी तापसी उपाध्याय कर रही हैं। लोग उन्हें बीटेक पानीपुरी वाली के नाम से जानते हैं। तापसी ने 9 मार्च 2025 को मेरठ से अपनी बुलेट बाइक पर यात्रा शुरू की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भर में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया देवघर पहुंचने पर तापसी ने देव संघ स्कूल में विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अब यह यात्रा धनबाद, रांची और जमशेदपुर की ओर आगे बढ़ेगी। इन शहरों में झारखंड के युवाओं को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। तापसी की यह पहल देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। यह समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *