बुहाना में हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:कुल्हाड़ी और लाठी से युवक पर किया था हमला, मोबाइल भी छीना

बुहाना में पुलिस ने गुरुवार शाम को जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी उमराव सिंह के अनुसार, घटना 6 सितंबर की है। पीड़ित अनिल सिंह रात करीब 10 बजे रामकिशन सिंह के घर से लौट रहा था। ललित सिंह के घर के सामने पहले से घात लगाए बैठे प्रदीप सिंह, निक्कू और अमरसिंह ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी, लाठी और सरियों से अनिल के सिर और हाथों पर हमला कर दिया। बेहोश अनिल को ललित सिंह अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर चोटों के कारण झुंझुनूं रेफर किया गया।आरोपियों ने अनिल को मृत समझकर उसका मोबाइल भी छीन लिया। मामला दर्ज होने के बाद एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर प्रदीप सिंह और निक्कू को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि निक्कू पर पहले से दो और प्रदीप पर एक मामला दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *