बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट:सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

सवाई माधोपुर में शुक्रवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला था यहां सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी जिसके बाद पूरे दिन या सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके बूंदाबांदी के चलते सवाई माधोपुर में एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई यहां पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ही सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान यहां शनिवार सुबह भी ठंडी हवाएं चलती रही ठंडी हवाओं से लोगों को गलन महसूस हो रही है। सवाई माधोपुर में एक सप्ताह का तापमान सवाई माधोपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी मंगलवार को भी यहां अधिकतम तापमान और न्यूनतम क्रमशः 24 और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का हाल मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से राज्य में 24 और 25 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।केंद्र के अनुसार 26 और 27 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के असर से आंधी-बारिश की संभावना है। कई इलाकों में घना कोहरा भी रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *