बूंदाबांदी के बाद पहला घना कोहरा VIDEO:शहर कस्बों से अधिक गांवों में कोहरा ज्यादा, दिन में सर्दी बढ़ी

अलवर जिले में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया। मंगलवार सुबह घना कोहरा छा गया। शहर व कस्बों की तुलना में कोहरे का असर गांवों में अधिक है। अब दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ जाएगा। बारिश होने से फसलों को फायदा है। अब खेतों में घना कोहरा भी है। बादल भी छाए हैं। इस कारण धूप भी नहीं निकली। जिसके कारण दिन में सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन का तापमान एक दिन में ही 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास कम हुआ है। अब अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास आ गया है। अभी यह और नीचे जा सकता है। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास था। वाहन चालकों को परेशानी अब घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी है। हाइवे पर वाहनों के भिड़ने का डर बढ़ गया है। इस कारण वाहन चालकों को पूरी साावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं दुपहिया वाहन चालकों को कोहरे में कम दूरी तय करने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही में एक्सीडेंट होने का डर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *