बूंदी पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले में मुख्य आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी भी जब्त की है। इस मामले में पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और चोरी की गई भैंसों को भी बरामद कर लिया गया था।
यह मामला 29 जुलाई 2025 को फरियादी कालूलाल पुत्र राधाकिशन, निवासी पाई, थाना नैनवां ने दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2 बजे उनकी 3 भैंसें और 3 पाड़ी बीड में चर रही थीं, जो बाद में गायब मिलीं। कालूलाल ने निजी स्तर पर जानवरों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।


