बूंदी में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित:ट्रांसपोर्ट वाउचर सहित विभिन्न योजनाओं के तहत राशि वितरित की

बसंत पंचमी के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत बूंदी में भी जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें और ट्रांसपोर्ट वाउचर सहित विभिन्न योजनाओं के तहत राशि वितरित की गई। यह कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 500 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त 39 गार्गी पुरस्कार वितरित किए गए और 7591 विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसपोर्ट वाउचर की राशि सीधे हस्तांतरित (डीबीटी) की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के कॉमर्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सरस्वती वंदन, युवा संवाद और मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में भाग लिया। इसी कड़ी में राज्यभर के राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा शैक्षिक सहभागिता कार्यक्रम बताया गया। इसमें अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास पर बूंदी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक धनराज मीणा सहित छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *