बूंदी जिले में देईखेड़ा थाना इलाके में पापड़ी लबान में एक बेकाबू ट्रक पलट जाने 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। यह सभी चौथ माता के दर्शन करने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही देई खेड़ा थाना अधिकारी धारा सिंह और लाखेरी थाना अधिकारी सुभाष शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस राहत कार्य में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि ट्रक में रूई भरी हुई थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। ट्रक में भरे कपास में लगाई आग
इधर लाखेरी पापड़ी ओवरब्रिज के पास हुए इस हादसे के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने ट्रक में भरे कपास में आग लगा दी। साथ ही हादसे के विरोध में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हादसे से जुड़े फोटोज देखिए…


