बूंदी में देवनारायण गुर्जर युवा कार्यकारिणी का विस्तार:नए पदाधिकारियों का स्वागत, समाज हित में कार्य का संकल्प

बूंदी में देवनारायण गुर्जर विकास समिति की युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में समिति के युवा अध्यक्ष घासी लाल गुर्जर के नेतृत्व में नवमनोनीत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान देवनारायण के पूजन-अर्चन से हुआ। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को आशीर्वाद प्रदान किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुर्जर समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। युवा अध्यक्ष घासी लाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यकारिणी समाज के युवाओं को संगठित कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए प्रभावी प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक सक्रिय किया जाएगा और पारदर्शिता तथा अनुशासन के साथ कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। यह आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विस्तारित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। जिला उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश गेंदा, दयाराम लावड़ा, महेंद्र गुर्जर और दयाराम गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर गिरिराज बातर, विमल गुर्जर, बंटी गुर्जर और हनुमान भातडीया को नियुक्त किया गया है। बूंदी शहर अध्यक्ष आशीष खाटरा (आशु) और उपाध्यक्ष कारण बगड़वाल बनाए गए हैं। बूंदी तहसील अध्यक्ष शिवराज गुर्जर तथा उपाध्यक्ष मनीष धाबाई, सुरेश नरसल और अशोक गुर्जर होंगे। हिंडोली तहसील अध्यक्ष मनोहर गुंजल और उपाध्यक्ष भंवर डोई, देवा गुर्जर, प्रकाश गुर्जर नियुक्त किए गए हैं। तालेड़ा अध्यक्ष जीतू गुर्जर तथा उपाध्यक्ष राकेश गुर्जर, हरि खटाना और रामावतार को जिम्मेदारी मिली है। नैनवां अध्यक्ष गजानंद गुर्जर और उपाध्यक्ष नानूराम गुर्जर, हंसराज गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई है। देई अध्यक्ष लोकेश गुर्जर तथा उपाध्यक्ष भोजराज गुर्जर, लोकेश रेना और मनीष पोसवाल बनाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *