बूंदी में प्रभारी मंत्री नागर ने की जनसुनवाई:नैनवां और तालेड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी पीड़ा

​बूंदी जिले के प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने जिले के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भोजन के समय भी नैनवां और तालेड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी पीड़ाओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री नागर टोंक जिले में आवश्यक कार्य निपटाने के बाद शनिवार देर शाम बूंदी पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सुबह से बिना भोजन किए सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू कर दिया।
भोजन के दौरान भी वे लगातार जनसुनवाई करते रहे। इस दौरान नैनवां और तालेड़ा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उन्हें जमीन से जुड़ी और अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा नैनवां के पूर्व प्रधान पदम नागर भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *