बूंदी में शीतलहर के कारण स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ाई:क्लास 1 से 8 तक के स्कूल अब 10 जनवरी तक रहेंगे बंद

बूंदी जिले में जारी शीतलहर को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इससे पहले 7 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, बूंदी ने 7 जनवरी 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किए। जिला कलेक्टर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। ऑर्डर में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। सभी शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी अपने विद्यालयों में यथावत उपस्थित रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्राधीन सभी विद्यालयों को तत्काल सूचित कर आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *