बूढ़ा महादेव मंदिर: कांवड़िया विश्राम गृह निर्माण का भूमिपूजन

भास्कर न्यूज | कवर्धा सावन माह में अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर दुर्गम व कठिन रास्तों से पदयात्रा करते हुए कवर्धा स्थित भगवान बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवड़ियों के लिए सौगात मिली। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांवड़ियों की सुविधा व विश्राम के लिए 1 करोड़ 54 लाख 72 हजार रुपए की लागत से बनने वाले श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर कांवड़िया विश्राम गृह (डोम) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने यहां जलाभिषेक किया। विजय शर्मा ने कहा कि भगवान बूढ़ा महादेव न केवल कवर्धा बल्कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक, सांस्कृतिक व आस्था का एक प्रमुख केंद्र है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *