भास्कर न्यूज | बेमेतरा/ बेरला भाजपा द्वारा बेरला कला के कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन पिरदा के सुखमयी भवन में हुआ। आयोजन कल्पना योगेश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू रहे,7 वहीं अध्यक्षता पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, विशेष अतिथि महामंत्री नरेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, यशवंत वर्मा शामिल रहे। अजय साहू ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच भाजपा की योजनाओं को सफलतापूर्वक पहुंचाया है। अवधेश चंदेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक विकास किया। जिसमें गरीबों को निशुल्क चावल योजना जैसी कई जनहितकारी योजनाएं आज भी जारी हैं। समारोह को सूर्यकांत नायक, जिला महामंत्री वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। आयोजन में पोषण वर्मा, अशोक पांडे, भगवती परगनिहा, मेहतर लाल साहू, जीवन लाल परगनिहा, देवसिंह साहू, बद्री परगनिहा, संदीप परगनिहा, रामेश्वर साहू, रवि आदिल, रामेश्वर देवांगन, नारायण वर्मा, डॉ. डी.के. वर्मा, खिलेश्वर साहू, प्रकाश वर्मा, भोजराम चक्रधारी, घनश्याम चंद्रवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


