बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू

जालंधर| भाजपा ने संगठनात्मक चुनाव की कड़ी में बूथ कमेटियां बनाने का काम शुरू किया है। इसके तहत लगातार बैठकें चल रही हैं। बूथ कमेटियों के बाद मंडल कमेटियां बनेंगी। फिर यही कमेटियां जिला प्रधान चुनेंगी। भाजपा के मंडल-17 की बैठक मंडल प्रधान सागर जॉर्ज की अध्यक्षता में जंडियाला में हुई। इसमें भाजपा एनआरआई सेल पंजाब के को-कन्वीनर जस जौहल भी शामिल रहे। बैठक में भाजपा जालंधर चुनाव के इंचार्ज पूर्व जिला प्रधान रमन पब्बी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की भी उपस्थित रहे। इस दौरान हिक्की ने कहा कैंट विधानसभा की सभी करीब 50 पंचायतों समेत करीब 90 ग्रामीण बूथों में भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है। इस बैठक में जंडियाला के पंच सुरिंदर मेहन, चित्यानी से हरबिलास, गुरदेव कौर, दर्शना देवी, लखनपाल के सरपंच रमन लखनपाल, टोनी मान, अमित भट्टी, अजय पियवाल, करण सिंह, सुमित शर्मा, जसवीर जस्सी, सरबजीत कौर, गुरमीत लाल, जोगिंदर सिंह बाठ, दविंदर कुमार हाजिर थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *