बृजभूषण का दावा-ओवैसी के पूर्वज ब्राह्मण:वो आज के मुसलमान, इसलिए बाबरी पर बोलते हैं

गोंडा में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वज हिंदू थे, वो ब्राह्मण थे। ओवैसी आज के मुसलमान, इसलिए बाबरी जैसे मुद्दों पर बयान देते हैं। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद जो मुस्लिम भारत में बचे हैं, उनमें से 80 प्रतिशत कन्वर्टेड हैं। उनके पूर्वज हिंदू थे। कांग्रेस वही मुद्दे उठाती है, जो उन्हें खुद घाव और दर्द देते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी देश का ध्यान उन्हीं मुद्दों पर ले जाना चाहती है, जिनके कारण उसकी यह दुर्गति हुई है। बृजभूषण शरण सिंह ने एक निजी कार्यक्रम में ये बातें कही। अब पढ़िए बृजभूषण के बयान की बड़ी बातें… पाकिस्तान में तो वंदे मातरम् गाया नहीं जाएगा
‘वंदे मातरम्’ पर चल रही चर्चा को पूर्व सांसद ने कहा- अगर भारत में वंदे मातरम् नहीं गाया जाएगा, तो क्या इसे अफगानिस्तान या पाकिस्तान में गाया जाएगा? पाकिस्तान में हमारा कोई गीत नहीं गाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने वंदे मातरम् का सबसे पहले विरोध किया था। अब बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी। आज वंदे मातरम् के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अंग्रेज चाहते थे देश का विभाजन हो
आजादी की लड़ाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल थे और तब ‘वंदे मातरम्’ से किसी को कोई परहेज नहीं था। अंग्रेजों के खिलाफ जब स्वतंत्रता आंदोलन शुरू हुआ, तो आगे चलकर जिन्ना ने कुछ सवाल पैदा किए थे। अंग्रेज भी जाते-जाते चाहते थे कि भारत के टुकड़े हों और देश कमजोर हो, जिसका परिणाम अंततः देश का विभाजन था। मजहब के नाम पर पाकिस्तान बना और हिंदुस्तान बचा। उस समय यह सवाल था कि जिनकी इच्छा हो, वे जाएं और जिनकी इच्छा हो, वे न जाएं। कुछ लोग जो भारत को अपनी मां और अपनी जड़ मानते थे, वे यहीं रुक गए। जो हिंदुस्तान में रुके, उनके दिल में वंदे मातरम् को लेकर इज्जत
मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि जो लोग यहां पर रुके हुए हैं उनमें 80 प्रतिशत वे मुसलमान हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे। जिनके दिल में आज भी वंदे मातरम् की इज्जत है। यह सवाल जो बचे हुए मुस्लिम हैं उनसे नहीं पैदा हो रहा है। गिना चुना व्यक्ति अगर किसी के भी खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसको आप पूरे समाज की बात क्यों मान लेते हैं। राहुल गांधी ने कोई सर्वे कराया क्या?
क्या राहुल गांधी ने कोई सर्वे करवाया है जो हिंदू से कन्वर्टेड मुस्लिम है? क्या वह वंदे मातरम् का विरोध करते हैं? ऐसा सर्वे क्या राहुल गांधी के पास है? राहुल गांधी को किसने इजाजत दी है कि आप सभी के प्रवक्ता बन जाइए? वो घूम फिरकर देश की राजनीति को वहीं लेकर जाना चाहते हैं। आज हर बात पर सवाल पैदा करते हैं। वंदे मातरम् पर सवाल उठाने का क्या कोई तुक है। कुछ लोग कांग्रेस से बढ़कर
कुछ लोग कांग्रेस से बढ़कर हैं, जैसे बंगाल की राजनीति कांग्रेस से बढ़कर है, तो ऐसी चीजों पर विवाद होना ही नहीं चाहिए। राहुल गांधी या अन्य पार्टियां किसी के जनभावना के ठेकेदार नहीं हैं। मैं कहता हूं कि यहां पर 80 प्रतिशत कन्वर्टेड हिंदू मुस्लिम हैं, वह कैसे वंदे मातरम् का विरोध करेंगे। ऐसी परिस्थिति थी कि उन लोगों को मुस्लिम धर्म स्वीकार करना पड़ा। किसकी गलती थी, उन लोगों ने किया कि करवाया गया। पूरे देश में एडवांस में कुछ बन रहा, तो वो कल्कि मंदिर
कल्कि धाम बहुत ही सुंदर बन रहा है, कल्कि भगवान का मंदिर वहां पर बन रहा है, जिसका शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। प्रमोद कृष्णम् मंदिर बनवा रहे हैं। ऐसा मानना है कि कलयुग में कल्कि भगवान का अवतार होगा। पूरे देश में एडवांस में अगर कोई धाम बन रहा है तो वो कल्कि धाम बन रहा है। जिसे इस बात को मानना है माने चाहे या न माने। भक्त प्रह्लाद को विश्वास था कि खंबे में भगवान हैं, भगवान प्रकट हुए। हमारे जो पुराण हैं, उसमें बाकायदा लिखा हुआ है कि कलयुग के अंत में जब अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ जाएगा, तो कल्कि का अवतार होगा। यह कोई प्रमोद कृष्णम् की कल्पना नहीं है, यह किसी की कल्पना नहीं है। यह जो हमारे शास्त्र कहते हैं उसकी कल्पना है। कलयुग में कल्कि भगवान का अवतार होगा। —————— ये खबर भी पढ़ें एक्सक्लूसिव: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार में कपल का अश्लील VIDEO बनाया:टोल मैनेजर ने CCTV से रिकॉर्ड कर रुपए वसूले, कई महिलाओं से भी ब्लैकमेलिंग अगर आप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सफर करते हैं तो अलर्ट हो जाइए। एक नव विवाहित जोड़े का अश्लील वीडियो एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV से रिकॉर्ड किया गया है। पति-पत्नी कार में थे और उन्होंने टोल प्लाजा से पहले अपनी कार रोकी थी। कार में बैठे-बैठे रोमांस करने लगे। एक्सप्रेसवे के ‘एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (ATMS) के मैनेजर ने इस प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *