बृज भाषा में बन रही फिल्म का किया गया मुहूर्त:अनिल सैनी के निर्देशन में बनेगी राजस्थानी फिल्म, क्षेत्रीय सिनेमा को मिलेगी पहचान

क्षेत्रीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में बृज भाषा में बनने वाली फिल्म का मुहूर्त किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। मुहूर्त कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक अनिल के. सैनी, सह-निर्देशक नरेंद्र मीना, मुख्य कलाकार बल्ली भालपुर और राजवीर गुर्जर बस्सी उपस्थित रहे। फिल्म निर्माता पिंटू गुर्जर पाड़ला, वीरू बैंसला करौली, सोनी अड्डा और फिल्म के लेखक महेश रूनीवाल और सहायक निर्देशक लकी ने भी शिरकत की। राजवीर गुर्जर ने कहा- बृज भाषा और संस्कृति को बड़े पर्दे पर उकेरने के उद्देश्य से बनाई जा रही फिल्म मनोरंजन के साथ स्थानीय लोकाचार और परंपराओं का समृद्ध चित्रण भी प्रस्तुत करेगी। जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म की टीम ने कहा कि कथा, किरदार और फिल्मांकन तीनों ही स्तरों पर काम को बेहद संवेदनशीलता और प्रोफेशनल अंदाज में तैयार किया जा रहा है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। टीम ने भरोसा जताया कि यह फिल्म बृज भाषा के सिनेमा में नई पहचान स्थापित करेगी और दर्शकों को अनोखा अनुभव प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *