बेंगलुरु-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन इटारसी से गुजरेगी:जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी

श्रद्धालुओं व यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुम्भ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 06577 बेंगलुरु – प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी। गाड़ी संख्या 06577 बेंगलुरु-प्रयागराज कुम्भ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु स्टेशन से रात्रि 11.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 3.20 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 1.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के स्टॉपेज रास्ते में यह गाड़ी कृष्णराजपुरम, बंगारपेट जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *