बेंगलुरु में बच्चों को जहर देकर कपल ने सुसाइड किया:फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव; मेड के आने पर हुआ घटना का खुलासा

बेंगलुरु में सोमवार को एक ही परिवार 4 लोगों के शव घर से बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर दिया। इसके बाद फांसी लगा ली। यूपी के प्रयागराज का रहने वाला अनूप कुमार (38), पत्नी राखी (35), बेटी अनुप्रिया (5) और बेटा प्रियांश (2) के साथ रहता था। अनूप निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट था। सोमवार सुबह उनके घर काम करने वाली महिला आई हुई थी। उसने बेल बजाई, लेकिन अनूप के घर दरवाजा नहीं खुला। उसने पड़ोसियों को बताया। उन लोगों ने भी कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर दरवाजा खोला गया। पुलिस के मुताबिक अनूप और राखी के शव फांसी के फंदे पर लटके थे। दोनों बच्चों के शव जमीन पर थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घर को सील किया गया है। पड़ोसी बोले- बेटी के कारण परेशान थे अनूप और राखी पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अनूप और राखी की बड़ी बेटी अनुप्रिया का स्वास्थ ठीक नहीं रहता था। उसे विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती थी। अनूप ने तीन लोगों को काम पर रखा था। इनमें दो खाना बनाने वाले और एक बच्चों की देखभाल करने के लिए। सभी को हर महीने 15 हजार सैलरी देता था। पुडुचेरी जाने वाले अनूप और राखी पड़ोसियों के मुताबिक अनूप और राखी बच्चों को लेकर पुडुचेरी जाने की तैयारी में थे। उन लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली थी। रविवार को उन लोगों ने सारा सामान भी पैक कर लिया था। बेंगलुरु में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए, संदेह है कि आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने हत्या-आत्महत्या की है। 15 अक्टूबर 2024 को भी एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिले थे बेंगलुरु के येलहंका के येदियुरप्पा नगर में अविनाश (33), पत्नी ममता (29), दो बेटियां अधीरा (4) और अनाया (2) के शव मिले थे। पुलिस के मुताबिक परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। पुलिस के मुताबिक ममता ने पहले दोनों बेटियों की गला घोंटकर हत्या की थी। इसके बाद सुसाइड किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अविनाश ने भी सुसाइड कर लिया था।
……………………………… सुसाइड से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 9 दिसंबर को AI इंजीनियर ने सुसाइड किया था, पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे 9 दिसंबर को 34 साल के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष का शव उनके बेंगलुरु वाले फ्लैट से बरामद हुआ था। वो मराठाहल्ली इलाके में डेल्फिनियम रेसिडेंसी में रहते था। सुभाष ने सुसाइड से पहले 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अपलोड किया था। वीडियो में अतुल ने बताया था उसकी पत्नी निकिता ने उसके खिलाफ कई झूठे केस दर्ज कराए हैं। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली कैफे मालिक सुसाइड- आखिरी कॉल में पत्नी ने फटकारा था: बोली थी- भिखारी, तुम्हारा चेहरा नहीं देखना चाहती दिल्ली के एक कैफे मालिक ने पत्नी से तलाक और बिजनेस को लेकर विवाद के चलते 31 दिसंबर को फांसी लगा ली थी। इस केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कैफे ओनर पुनीत खुराना ने फांसी लगाने से एक दिन पहले अपनी पत्नी मनिका पाहवा को कॉल किया था। दोनों के बीच 15 मिनट तक बात हुई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *