बेंगलुरु में शराबी ड्राइवर ने भीड़ पर चढ़ाई कार:मॉल के बाहर नए साल पर जश्न मना रहे थे लोग, 4 गंभीर घायल

न्यू ईयर की शाम को बेंगलुरु में नशे में धुत एक ड्राइवर ने जश्न मना रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार रात करीब 10.15 बजे की है। आरोपी की पहचान 48 साल के सुनील कुमार सिंह बी के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से वकील हैं। पुलिस ने बताया कि फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया से एक महिंद्रा XUV-700 तेज रफ्तार से निकली, उस इलाके में लोगों की भीड़ थी। नशे में धुत ड्राइवर ने पहले फुटपाथ पर लगाए गए लोहे के बैरिकेड्स को टक्कर मारी, फिर पैदल चलने वालों को कुचल दिया। घायलों की पहचान अक्कम्मा, 30, चंद्रशेखर, 36, राजलक्ष्मी, 53, और प्रज्वल शशिधर चावड़ी, 27 के तौर पर हुई है। घटना का CCTV फुटेज ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज किया ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (सार्वजनिक सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाना या सवारी करना जिससे इंसानी जान को खतरा हो) और 125 (ए) (लापरवाही से किए गए काम जिनसे इंसानी जान या निजी सुरक्षा को खतरा हो) और भारतीय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 (नशे में या ड्रग्स के असर में गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है। मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज भी आरोपी पुलिस ने मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज को भी आरोपी बनाया है। FIR में कहा गया है कि मॉल मैनेजमेंट ने हाई-फुटफॉल इवेंट के दौरान मॉल के अंदर और आसपास लोगों के लिए सही सुरक्षा उपाय लागू नहीं किए। आगे की जांच जारी है। सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार कार ने महिला व युवक को कुचला:धनबाद में पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी; चालक हुआ फरार धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सत्यम नगर स्थित धनबाद-बरवाअड्डा मुख्य सड़क पर एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 25 वर्षीय युवक और एक महिला को कुचल दिया। पूरी खबर पढ़े…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *