बेंगलुरु से झारखंड जा रहा था युवक…भिलाई में मौत:दोस्तों के साथ ट्रेन से निकला, अचानक भिलाई में उतरा, अगले दिन खेत में लाश मिली

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में मक्के के खेत के पास युवक का शव पड़ा मिला। युवक झारखंड का रहने वाला है और बेंगलुरु में काम करता था। वह अपने 2 दोस्तों के साथ ट्रेन से झारखंड जाने निकला था, लेकिन अचानक भिलाई में उतरा और अगले दिन उसकी लाश मिली है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि, भिलाई के एक किसान पुनीत निर्मलकर के बेटे चूड़ामणि निर्मलकर ने बुधवार सुबह मामले की सूचना दी। उसने बताया कि सिरसा कला से देवबलौदा जाने वाले रास्ते में उसका खेत है, वहीं एक युवक का शव पड़ा हुआ है। युवक झारखंड का रहने वाला सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छानबीन करने पर पता चला कि युवक झारखंड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था। युवक का नाम आनंद साय है। वह 2 दोस्तों के साथ बेंगलुरु की एक फिशरीज कंपनी में काम करता था। 2 दिन पहले उसने परिजनों को बताया था कि वह दोस्त भक्तू पैंकरा और प्रकाश के साथ घर आ रहा है। भक्तू सुंदरगढ़ का रहने वाला है। तीनों ट्रेन से झारखंड के लिए निकले। इस दौरान दोस्तों ने परिजनों को फोन करके बताया कि आनंद लापता हो गया है। परिजनों ने कुर्डेग पुलिस को दी सूचना दोस्तों ने परिजनों को बताया कि आनंद दुर्ग और रायपुर के बीच कहीं उतर गया है या किसी हादसे का शिकार हो गया है। इसके बाद परिजनों ने लोकल कुर्डेग पुलिस को सूचना दी। कुर्डेग पुलिस की सूचना के आधार पर भिलाई पुलिस ने युवक की पहचान की। होटल में नाश्ता करते हुए देखा गया था जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उसे सिरसाकला स्थित एक होटल में नाश्ता करते हुए देखा गया था। उसके बाद अगले दिन बुधवार को उसकी लाश मक्के के खेत के किनारे पड़ी हुई मिली। इधर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवा दिया है। रात में युवक को कुत्ते दौड़ा रहे थे सूचना मिलने पर एसीसीयू क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में मृतक के बारे जानकारी जुटाने का प्रयास किया। टीम को गांव के लोगों ने बताया कि रात में कुत्ते काफी भौंक रहे थे। उन्होंने देखा कि कुत्ते किसी आदमी को दौड़ा रहे हैं और वो खेत की तरफ ही भागते हुए गया था। हादसा या हत्या..जांच जारी मर्डर या हादसे के सवाल पर CSP ने कहा कि युवक औंधे मुंह गिरा हुआ था, कंधे पर जलने के निशान मिले हैं। शरीर पर ऊपर कपड़ा नहीं था। हॉफ पेंट के जेब में टीशर्ट मिला है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। —————————— ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में मामा ने ढाई-साल की भांजी का काटा गला: सालभर के भांजे को भी मारा ब्लेड, बहन की दूसरी शादी से नाराज था रायपुर में एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी है। वह इतने में नहीं रुका, उसने सोते हुए भांजे के भी गले पर ब्लेड चला दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *