बेकाबू कंटेनर हाईवे पर पलटा, बाइक सवार 2 युवक दबे,मौत:एक का सिर धड़ से अलग हुआ, दूसरा नीचे दबा रहा; पुलिस ने क्रेन से हटवा कर शव निकलवाए

बाइक सवार 2 युवकों पर बेकाबू कंटेनर गिर गया। दोनों इसके नीचे दबे हैं, बाइक भी पूरी तरह डैमेज हो चुकी है। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की गर्दन कंटेनर के नीचे रह गई जबकि धड़ हाइवे पर पड़ा रहा। वहीं दूसरा युवक कंटेनर के नीचे दबा है। पुलिस क्रेन की सहायता से कंटेनर को उठाने का प्रयास कर रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है। मामला चित्तौड़गढ़ के भदेसर के बानसेन पुलिया पर 1 बजे का है। जानकारी के अनुसार, कंटेनर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था और जब वह पुलिया पर पहुंचा तो बेकाबू हो गया। इसके पास ही फाइनेंस का काम करने वाले अक्षित सोनी और कपिल मेनारिया किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रेलर उन पर गिर गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कंटेनर को हटाने की कोशिश की ताकि दबे हुए युवक को बाहर निकाला जा सके। तस्वीरों में देखें हादसा खबर अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *