बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में गुरूवार देर रात बेकाबू ट्रक ने RPS की सरकारी कार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक पलट गया। जिसके नीचे दबने से ड्राइवर की मौत हो गई।
आरपीएस की कार भी सड़क के नीचे उतर कर गड्ढे में जा गिरी। सूचना पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोटा हॉस्पिटल लाया गया। जहां ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि RPS व उनके गनमैन को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया। रात 11 बजे हुआ हादसा
तालेड़ा थाना सीआई अजित बागडोलिया ने बताया कि हादसा रात 11 बजे के हुआ। बूंदी के साइबर सेल के इंचार्ज RPS अनिल जोशी सरकारी गाड़ी से बूंदी से बल्लोप की तरफ आ रहे थे। गाड़ी में ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र भी सवार था। ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर
बल्लोप में शेखावटी ढाबे के आसपास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार के टक्कर मार दी। हादसे में कार सड़क के नीचे उतरकर गड्ढे में गिर गई। जबकि ट्रक भी पलट गया। ड्राइवर ट्रक के नीचे दब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से कोटा हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
एक्सीडेंट में ट्रक ड्राइवर राकेश (30), निवासी बालापुरा थाना कापरेन जिला बूंदी की मौत हो गई। जबकि RPS अनिल जोशी ड्राइवर गणराज व गनमैन सत्येंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। उनके हल्की फुल्की चोट लगी है।


