बेकाबू डंपर पेड़ से टकराया:ड्राइवर ने भागने के चक्कर में बाइक को लिया चपेट में, 2 गंभीर घायल युवक अस्पताल में भर्ती

शहर में शास्त्री कॉलोनी रोड पर शुक्रवार सुबह के समय एक बेकाबू डंपर पहले पेड़ से टकराया और फिर बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर डंपर को तेज रफ्तार भगाकर के गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार 2 युवाओं को डूंगरपुर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में शास्त्री कॉलोनी में शुक्रवार सुबह के समय नया बस स्टैंड की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार बेकाबू डंपर पुलिस लाइन ओटे के सामने एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद भागने के फिराक ने डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक को टक्कर लगते ही ड्राइवर उसे भगाकर तहसील चौराहा की ओर ले गया। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गणेश पुत्र रामा कटारा निवासी माथुगामडा पाल और जितेंद्र पुत्र गणेश खराड़ी निवासी वीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में डूंगरपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *