बेकाबू निजी बस ने बाइक को मारी टक्कर,:टायर के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत, गुढ़ा रोड रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा; एक घायल, आरोपी बस चालक मौके से फरार

झुंझुनूं शहर के गुढ़ा रोड पर सोमवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब एक निजी बस ने आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं शहर के दादाबाड़ी निवासी दयानन्द कुमावत (42) और उनके साथी किशोरीलाल बाइक पर सवार होकर गुढ़ा रोड की ओर ईंट लेने जा रहे थे। जैसे ही वे गुढ़ा रोड रेलवे फाटक से कुछ आगे पहुंचे, पीछे से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टायर के नीचे आने से मौके पर थमी सांसें टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े। दयानन्द कुमावत बस के पिछले टायर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, किशोरीलाल छिटककर दूर जा गिरे, जिससे वे घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाल श्रवण कुमार प मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घायल किशोरीलाल को राजकीय बी़डी़के़ (BDK) अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, मृतक दयानन्द के शव को बी़डी़के़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। बस की तलाश के साथ-साथ चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *