बेकाबू लोडिंग टेंपू स्कूटी सवार दिव्यांग दंपत्ति पर पलटा:हादसे में तीन घायल, हॉस्पिटल में इलाज जारी

स्कूटी सवार एक दिव्यांग दंपत्ति पर बेकाबू लोडिंग टेंपू पलट गया। हादसे में दिव्यांग दंपति सहित 3 गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए 108 की सहायता से उप जिला चिकित्सालय और यहां से हायर सेंटर रैफर किया गया। मामला मांडल थाना क्षेत्र का है, अजमेर मांडल तिराए पर पंचर बनाने का कार्य करने वाला दिव्यांग बबलू खा पठान (45) निवासी संतोकपुरा अपनी पत्नी फिरोजा बानू ( 32 ) के साथ दिव्यांग स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था इसी दौरान पीछे से आ रहा लोडिंग टेम्पो अनियंत्रित होकर दिव्यांग स्कूटी सवार पर पलट गया। हादसे में जिसके चलते टेम्पो चालक फारूक पिता मुबारिक (35 ) निवासी मांडल सहित दिव्यांग दंपति गंभीर घायल हो गए । दुर्घटना के बाद तिराहे पर इकट्ठा लोगों ने पलटे हुए टेम्पो को खड़ा करवाया और 108 पर सूचना दी गई ।जिस पर पायलेट प्रभु सिंह और मेल नर्स दिनेश कुमावत मौके पर पहुंचे। घायलों को उप जिला चिकित्सालय मांडल पहुंचाया। यहां तीनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रेफर किया गया । यहां इन तीनों का इलाज जारी है इनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। फिलहाल कोई मामला किसी भी पक्ष की ओर से दर्ज नहीं करवाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *