बेकाबू होकर पलटी पिकअप, 18 मजदूर घायल:8 झालावाड़ रेफर, 10 का असनावर में इलाज जारी

झालावाड़ के असनावर थाना क्षेत्र में एक पिकअप पलटने से 18 मजदूर घायल हो गए। यह हादसा राता देवी मार्ग पर मेहंदी गांव के पास हुआ। घायलों में से आठ को प्राथमिक इलाज के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है, जबकि 10 मजदूरों का इलाज असनावर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, यह पिकअप झालरापाटन के पास तीतरी तीतरवासा गांव में मजदूरी करने जा रही थी। वाहन में करीब 40 मजदूर सवार थे। असनावर थाने के एएसआई भंवर सिंह चौहान ने बताया कि मजदूरों से भरी पिकअप बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मजदूर प्रतिदिन झालावाड़ और झालरापाटन शहरों में काम के लिए आते-जाते हैं। अक्सर ये मजदूर पिकअप जैसे गैर-यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में यात्रा करते हैं। यह घटना एक बार फिर ऐसे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को ले जाने के जोखिम को उजागर करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *