बेखौफ अपराधी: नदी में रेत माफिया बनाने लगा स्टॉप डैम

कोरबा | यह तस्वीर करतला ब्लॉक के पकरिया नवापारा में सोन नदी पर बने स्टाप डैम की है। इसका निर्माण कार्य 2 साल पहले अधूरा छोड़ दिया गया है। इसका निर्माण रेत माफिया ने गांव की सहमति से शुरू कराया था। लेकिन विवाद होने पर अधूरा छोड़ दिया। दरअसल, गांव के किनारे से सोन नदी गुजरी है। यहां कोई रेत घाट भी नहीं है। इसका फायदा उठाते हुए रेत माफियाओं ने ग्रामीणों की सहमति ली ​थी। नदी में निर्माण करने के लिए अनुमति जरूरी ^जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एसएल द्विवेदी ने कहा कि नदी में कोई भी निर्माण कराने अनुमति जरूरी होती है। इसका निर्माण कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *