आमेर रोड स्थित वायुसेना विद्यालय में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सदन की ओर से एक सार्थक नाटक ‘आवाज’ का मंचन किया गया। नाटक का मुख्य विषय समाज में व्याप्त दहेज प्रथा और लैंगिक भेदभाव पर आधारित था।कक्षा 9वीं की छात्राओं ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लड़का-लड़की में भेदभाव न करें, क्योंकि समानता से ही देश की उन्नति संभव है। स्कूल के मीडिया प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था। स्कूल की प्राचार्या सीमा भाटी ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और अधिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया।


