ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने आगरा के ताजमहल का दीदार किया। सुनक पत्नी अक्षता, सास सुधामूर्ति, दोनों बेटियों कृष्णा और अनुष्का के साथ एक घंटे तक रहे। दरअसल, ऋषि सुनक शनिवार सुबह दो दिवसीय दौर पर आगरा पहुंचे। उनके शेड्यूल में रविवार को सूर्योदय के समय ताजमहल देखना था, लेकिन बेटियों की जिद और रिक्वेस्ट के चलते सूर्यास्त के समय ही ताजमहल देखने पहुंच गए। ब्रिटेन के पूर्व PM चेहरे पर मुस्कान…दिल में हिंदुस्तान के संस्कार से टूरिस्टों को आकर्षित कर रहे थे। रविवार को ऋषि सुनक परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… राधे-राधे सुनकर रुके ब्रिटेन के पूर्व PM
ऋषि सुनक को देखकर पर्यटकों के कदम ठहर गए। उनकी सादगी को देखकर लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ये ब्रिटेन के पूर्व PM हैं। सुनक को देखकर लोगों ने राधे-राधे कहा तो सुनक रुक गए। हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। बिना किसी प्रोटोकॉल के उन्होंने परिवार के साथ सामान्य टूरिस्ट की तरह से ताजमहल का दीदार किया। उनके आसपास सुरक्षा का घेरा तो था, लेकिन वे इसके बंधन में नहीं थे। सफेद शर्ट और पेंट पहने ऋषि सुनक टूरिस्ट को देखकर कुछ दूर चलने के बाद रुक जाते और हाथ हिलाकर उनका रिस्पॉन्स करते। विजिटर बुक में लिखा- बहुत खूबसूरत
ताज देखने के बाद ब्रिटेन के पूर्व PM ने ASI के विजिटर बुक में लिखा- बहुत खूबसूरत है। दुनिया में कुछ जगह ही ऐसी है जो इतनी खूबसूरत है कि बच्चों को पहली ही बार में जाने के लिए तैयार किया जा सकता है। परिवार के साथ समय बिताने के लिए यानी अनूठी यादगार जगह है। वहीं पत्नी अक्षता मूर्ति ने लिखा- ‘युगों-युगों के लिए यादगार’। पत्नी के साथ डायना सीट पर खिंचवाई फोटो
सुनक के शेड्यूल में रविवार सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल देखने का प्रोग्राम था। मगर बेटी कृष्णा और अनुष्का को ताजमहल देखने की उत्सुकता थी। बेटियों के रिक्वेस्ट पर पूर्व पीएम शनिवार को सूर्यास्त के समय ही ताजमहल देखने पहुंच गए। पत्नी अक्षता के साथ सेंट्रल टैंक पर डायना सीट पर फोटो खिंचवाई। उनके साथ उनकी सास पद्मभूषण राज्यसभा सदस्य सुधा नारायण मूर्ति भी थीं। ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना
सुरक्षाकर्मी बार-बार टूरिस्ट को आगे बढ़ने के लिए कह रहे थे, लेकिन हर टूरिस्ट सुनक को देखने के लिए बेताब था। ब्रिटेन के पूर्व PM और उनके परिजनों को ताजमहल घुमाने वाले गाइड शमशुद्दीन ने कहा- भ्रमण के दौरान ऋषि सुनक काफी सहज और सरल रहे। उन्होंने ताजमहल के इतिहास और रंगीन पत्थरों की चित्रकारी के बारे में जाना। …………………… ये खबर भी पढ़िए… आगरा में 100 दिन बाद मिली गुम हुई डॉगी: मालिक को देखते ही उछलकर गोद में बैठी; पति-पत्नी लिपटकर खूब रोए आगरा के एक फाइव स्टार होटल से लापता हुई डॉगी 100 दिन बाद उसके मालिक को मिल गई। वह 3 नवंबर, 2024 को लापता हो गई थी। उसे मेहताब बाग के पास से शनिवार को रेस्क्यू किया गया। डॉगी को वापस पाकर उसके मालिक खुश हैं। वे उसे गले लगाकर खूब रोए। उन्होंने डॉगी की तलाश करने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने का ऐलान किया था। पढ़िए पूरी खबर


