बेटियों के प्रति सोच बदलने का संदेश देगा रथ

बालोद| बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता फैलाने के लिए कलेक्टर दिव्या मिश्रा और अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने जागरूकता रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी पांच विकासखंडों के गांवों में जाएगा। वहां शासन की योजनाओं की जानकारी देगा। साथ ही लोगों को बेटियों के प्रति सोच बदलने का संदेश देगा। रथ का उद्देश्य जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शिक्षा में ड्रॉपआउट दर कम करना, खेल और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इससे जिले की जनता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ सकेगी। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *