धौलपुर की कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित केसर महारानी मेमोरियल शहरी ओपीडी से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया हैं। घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी हैं। घटना को लेकर नारायण विहार कॉलोनी के रहने वाले कैलाश चंद्र (62) पुत्र सुम्मेरा राम ने बताया कि वह अपनी बेटी को दिखाने के लिए शहरी ओपीडी में आया हुआ था। उसने अपनी बाइक ओपीडी की चारदीवारी के भीतर रख दी। जैसे ही वह अपनी बेटी को दिखाने के लिए ओपीडी के भीतर गया। तभी एक अज्ञात चोर उसकी बाइक को चारदीवारी के भीतर से चुरा ले गया। बाइक की चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें एक युवक बाइक ले जाता हुआ नजर आया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया हैं। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बाइक चोर की पहचान करने में जुटी हैं। बाइक चोर की पहचान होने के बाद चोरी की बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।


