बेटी की दोस्तों से रेप,छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने घर पर दबिश देकर पकड़ा,आज कोर्ट में पेश करेगी

सीकर में बेटी की दोस्तों से रेप और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घर पर दबिश देकर पड़ा। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि इस संबंध में दोनों पीड़िता के पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था कि उनकी बेटियां सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही है। इनमें 17 साल की बड़ी बेटी नीट की तैयारी कर रही है और 15 साल की छोटी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। दोनों सीकर के एक फ्लैट में अपनी सहेली के साथ रहती थी। साथ में रहने वाली सहेली का पिता 29 अगस्त को फ्लैट पर आया। जहां पर उसने 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ डरा धमकाकर रेप किया। आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसलिए वह डर गई और घटना के बारे में किसी को भी नहीं बता पाई। इसके बाद 28 नवंबर की शाम को आरोपी वापस वहां आया तब 17 साल की नाबालिग बेटी फ्लैट पर अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की लेकिन जैसे-तैसे नाबालिग बेटी ने खुद को बचा लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह खबर भी पढ़ें : सीकर में सहेली के पिता ने नाबालिग से किया रेप:NEET की तैयारी कर रही बड़ी बहन से भी छेड़छाड़ की; मारने की दी धमकी सीकर में सहेली के पिता ने नाबालिग के साथ रेप किया। आरोपी ने नाबालिग की बड़ी बहन के साथ भी छेड़खानी की। दोनों बहनें सीकर में अपनी एक सहेली के साथ फ्लैट लेकर पढ़ाई कर रही हैं।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *