बेटी की शादी के लिए ₹2 लाख का कर्ज मांगा:व्यापारी ने जमीन के डॉक्यूमेंट और खाली चेक ले लिए, पैसे नहीं दिए

राजगढ़ के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के कुंडीबे गांव में बेटी की शादी के लिए कर्ज लेने गए एक किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि एक व्यापारी ने मकान गिरवी रखने के दस्तावेज और खाली चेक तो ले लिया, लेकिन न तो पैसे दिए और न ही दस्तावेज लौटाए। किसान ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। कुंडीबे गांव निवासी नारायण वर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए 2 लाख रुपए उधार लेने के उद्देश्य से खिलचीपुर के व्यापारी कन्हैयालाल के पास गया था। व्यापारी ने पहले उसके मकान को गिरवी रखने के नाम पर दस्तावेज तैयार करवा लिए और एक खाली चेक भी ले लिया। पैसे देने की बात कहकर करता रहा इंतजार नारायण वर्मा के मुताबिक, कन्हैयालाल ने उसे पैसे लेने के लिए दुकान पर आने को कहा। जब वह वहां पहुंचा तो व्यापारी नहीं मिला। इसके बाद वह तहसील के पास लंबे समय तक इंतजार करता रहा, लेकिन कन्हैयालाल न तो पैसे लेकर आया और न ही दस्तावेज व चेक लौटाए। पुराने लेनदेन की बात आ रही सामने थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराने लेनदेन का मामला सामने आया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बोला- पैसे नहीं तो दस्तावेज लौटा दो नारायण वर्मा ने कहा कि अगर वह मुझे पैसे नहीं दे सकता, तो कम से कम मेरा चेक और लिखापढ़ी के दस्तावेज लौटा दे। उन्होंने बताया कि इस घटना से वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *