जोरा में निवासी सूर्यकांत त्यागी पर शादी के 25 साल बाद प|ी को प्रताड़ित व जालसाजी का आरोप लगा है। सास और प|ी ने दामाद सूर्यकांत त्यागी ने उनके पिता पर साजिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती का तीन बार गर्भपात करवाया गया। इसके अलावा प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की आेर से तेलीबांधा थाने में इसकी शिकायत की गई है। पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित कांफ्रेंस में मेरठ निवासी शारदा त्यागी अपनी बेटी रेखा त्यागी को लेकर पहुंची थी। उनका आरोप है कि 1999 में सुंदर नगर निवासी अमरनाथ त्यागी के बेटे सूर्यकांत से उनकी बेटी की शादी हुई है। शादी के बाद से रेखा को प्रताड़ित करने लगे। बेटे की चाहे में तीन बार गर्भपात कराया गया।


