बेटी ने माता-पिता को फांसी पर लटके देखा:फंदा खोला तो मां की लाश जमीन पर गिरी; काम नहीं करना बना सुसाइड का कारण

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार को पति-पत्नी की लाश सामारूमा जंगल के पास मिली थी। पत्नी का गला घोंटकर पति के फांसी लगाने की बात सामने आई थी। लेकिन जांच में पता चला कि बेटी ने सबसे पहले माता-पिता की लाश देखी और मां को फंदे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दरअसल, घरघोड़ा का रहने वाला दीपक यादव (42) और पत्नी लक्ष्मी यादव (38) पिछले कुछ समय से सामारूमा में किराए के मकान में रह रहे थे। दीपक कुछ काम नहीं करता था, ऐसे में अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। घटना के दिन भी काम नहीं करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोपहर करीब ढाई बजे दोनों एक साथ घर से निकल गए। इसके बाद सामारूमा जंगल के पास आम पेड़ पर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं पहुंचे, तो उसकी 16 साल बेटी उनकी तालाश में उस आम पेड़ तक पहुंची। जहां उसने अपने माता-पिता को फांसी के फंदे पर लटके देखा। ऐसे में उसने तुरंत अपनी मां के फंदे को पेड़ से खोला, उसकी लाश जमीन पर गिर गई । डर कर चले गई बच्ची डर गई और वहां से चले गई। बाद में घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि पति ने पहले अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे मारा और बाद में खुद फांसी पर लटक गया। दुपट्टा से लगाई थी फांसी पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने जांच की तो पता चला कि महिला की भी मौत फांसी लगाने से हुई है। उसके गले पास भी दुपट्टा पड़ा हुआ था और शव ऊपर से गिरने की वजह से एक हाथ उसके बाॅडी के पीछे चला गया था। दोनों आम पेड़ के नीचे बैठते थे बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब मामले में उसकी बेटी से घटना के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि जब भी उसके माता-पिता का झगड़ा होता था। दोनों उस आम पेड़ के नीचे जाकर बैठ घंटों बैठते थे और बाद में दोनों वापस आ जाते थे। यही कारण है कि घटना वाले दिन भी उनकी बेटी उन्हें ढूंढने के लिए वहां पहुंची थी। दोनों की फांसी लगाने से हुई मौत इस संबंध में पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों ने फांसी लगा कर जान दी है। दीपक यादव काम नहीं करता था। इस कारण अक्सर उनके बीच झगड़ा होता था। दीपक के 3 बच्चे हैं, जिसमें बड़ी बेटी 16 साल की है। उसने पहले माता-पिता को फांसी पर लटके देखा था। फिलहाल, पीएम रिपोर्ट का इंतजार है और मामले में जांच की जा रही है। ………………………… ये खबर भी पढ़ें… रायगढ़ के जंगल में मिली पति-पत्नी की लाश:पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फिर फांसी लगाने की आशंका, बेटी बोली-दोनों के बीच हुआ था झगड़ा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की लाश जंगल में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *