मनेंद्रगढ़ | मिशन शक्ति हब के अंतर्गत “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (टी) मनेंद्रगढ़ में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण का नेतृत्व मास्टर ट्रेनर प्रभावती ने किया, जिन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय सिखाए ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में प्राचार्य सतेन्द्र कुमार सिंह, उदय मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य अर्चना वैष्णव, खेल शिक्षक सुमित कुमार जायसवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समन्वय मिशन शक्ति हब की जिला मिशन समन्वयक तारा कुशवाहा एवं जेंडर विशेषज्ञ शैलजा गुप्ता ने किया। छात्राओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूती मिली है। यह पहल क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।


