बेटे का केस खत्म करने भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी धमकी:कहां रूलिंग पार्टी का अध्यक्ष हूं चाहूं तो कुछ भी कर सकता हूं

छत्तीसगढ़ के भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने बेटे खिलाफ एफआईआर को वापस लेने के लिए पद और पहुंच की धमकी दी है। उन्होंने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति को फोन पर चेतावनी दी, जिसका ऑडियो क्लिप अब शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल भिलाई में कुरुद कोहका रोड स्थित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (आर-1) में 7 अप्रैल की शाम कॉलेज फेस्ट के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन का बेटा भी शामिल था। उसने लड़कों ना सिर्फ मारा बल्कि उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। इस पर जामुल पुलिस ने पुरुषोत्तम के बेटे वैभव और उसके दोस्त सोमू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुरुषोत्म देवांगन ने अपनी पहुंच के बल पर जामुल पुलिस दबाव बनाया और शिकायतकर्ता ऋषि कादयान व अन्य के खिलाफ काउंटर अपराध दर्ज कराया। यह इसलिए कराया गया कि सामने वाली पार्टी समझौता के लिए राजी हो जाए और मारपीट का मामला खारिज हो जाए। जब शिकायतकर्ता इसके बाद भी नहीं माना और मामले को मीडिया के सामने रखा तो भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्म देवांगन गुस्से से तमतमा गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति को फोन किया और चेतावनी देते हुए धमकी दे डाली। उन्होंने फोन पर रूलिंग पार्टी का जिलाध्यक्ष होने तक की चेतावनी दे डाली। फोन पर क्या कहा भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष का जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें वो साफ कहते हुए दिख रहे हैं कि वो जिस तरह से मामले को हाईलाइट कर रहा है वो बच जाएगा क्या? उन्होंने की छोटा सा मामला है आपस में बैठकर सॉल्व कर लेते। इस तरह मीडिया में मामले को लेकर चढ़ेंगे तो कोई बैठा रहेगा शांत क्या। मेरी भी शहर में रेपोटेशन है। आज में रूलिंग पार्टी का जिलाध्यक्ष हूं। बार बार मीडिया वालों का फोन आ रहा है भइया क्या विषय है क्या बात है। उनको बोलिये वो लोग थाने गए हैं आपस में जाकर बात कर लें। इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष ने मैं जा रहा हूं आपके सुपुत्र से बात करता हूं। जिलाध्यक्ष ने कहा मैं दूसरी पार्टी को जानता तक नहीं इस बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्म देवांगन से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे का जिस पार्टी से झगड़ा हुआ उसे वो जांनते तक नहीं फोन करना तो दूर की बात है। अगर वो अपनी पहुंच का उपयोग करते तो उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर ही नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि यदि धमकी वाली ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है तो वो उसकी जांच करवा लेंगे उस ऑडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है। क्या हुई थी घटना रूंगटा कॉलेज आर 1 में सोमवार को वार्षिक “व्योम फेस्ट” का आयोजन था। इस दौरान बीबीए सेकंड ईयर के छात्र ऋषि कादयान (18 वर्ष), निवासी सेक्टर-5, भिलाई, का एक लड़की से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छात्रा ने पुरुषोत्तम देवांगन के बेटे वैभव देवांगन को यह बात बुलाई और वहां बुलाया। जानकारी होते ही वैभव अपने दोस्त सोमू देवांगन व अन्य कुछ लड़कों के साथ वहां मारपीट करने पहुंच गया। उसने वहां अपने पिता की ऊंची पहुंच और जिलाध्यक्ष होने की धमकी दी। इस पर दूसरे ग्रुप के लड़कों ने भी उसके पिता को लेकर अपशब्द कर दिया। यह बात वैभव को इतनी नागवार गुजरी की उसने उन लड़कों को जमकर मारा और एक कार में तोड़फोड़ की। जमकर हुआ बवाल, पहुंची पुलिस ऋषि ने बताया कि वैभव और उसके साथियों ने उनके साथ काफी गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट में ऋषि के बाएं आंख के नीचे, पीठ और बाएं हाथ में चोटें आई हैं। इसके बाद उसने जामुल पुलिस को फोन कर सूचना दी। मारपीट के दौरान वैभव देवांगन, सोमू देवांगन और कई अन्य अज्ञात लड़के शामिल थे। इस दौरान वहां काफी हंगामा हुआ, जिससे लोगों की पूरी भीड़ जुट गई थी। बेटे ने सरकार में पहुंच की दी थी धमकी ऋषि का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें सरकार में पहुंच की धमकी दी। उन्होंने कहा “सरकार हमारी है, थाने में रिपोर्ट कराओ तो भी पुलिस कुछ नहीं करेगी। ऋषि का कहना है कि इस दौरान वैभव ने किसी पुलिसवाले को फोन किया और कह रहा था कि अगर ये लोग शिकायत दर्ज कराने आएं तो थाने में पकड़कर पीटना। रुंगटा में दूसरे दिन भी हुआ जमकर झगड़ा रुंगटा आर 1 में कॉलेज फेस्ट (व्योम) के दौरान​​​ दूसरे दिन भी छात्रों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। एक गुट ने रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने आए नाइजीरियन छात्र को जमकर मारा। इसके बाद देर रात तक बवाल होता रहा। बाद में जामुल पुलिस वहां पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *